Direct tax collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 21% बढ़ा, एडवांस टैक्स में बढ़ोतरी का असर

India's FY25 net direct tax collections: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा कि 4,62,664 करोड़ रुपये (17 जून 2024 तक) के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 1,80,949 करोड़ रुपये का CIT और 2,81,013 करोड़ रुपये का PIT (प्रतिभूति लेनदेन कर सहित) शामिल हैं

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 7:49 PM
भारत सरकार के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 1 अप्रैल से 17 जून तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 फीसदी का उछाल आया है।

भारत सरकार के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 1 अप्रैल से 17 जून तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 फीसदी का उछाल आया है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 4.63 लाख करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्ट किया है। इसमें एडवांस टैक्स कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी का विशेष योगदान रहा। एडवांस टैक्स की पहली किस्त 15 जून को देय थी। यह कलेक्शन 27.34 फीसदी बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें 1.14 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट इनकम टैक्स (CIT) और 34,470 करोड़ रुपये का पर्सनल इनकम टैक्स (PIT) शामिल है।

CBDT का बयान

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा कि 4,62,664 करोड़ रुपये (17 जून 2024 तक) के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 1,80,949 करोड़ रुपये का CIT और 2,81,013 करोड़ रुपये का PIT (प्रतिभूति लेनदेन कर सहित) शामिल हैं।


वित्त वर्ष 2024-25 में 17 जून तक 53,322 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है। यह पिछले साल इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 34 प्रतिशत अधिक है। इस साल एक अप्रैल से 17 जून के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड से पहले टैक्स कलेक्शन) सालाना आधार पर 22.19 फीसदी बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपये रहा।

इसमें से, कॉर्पोरेट इनकम टैक्स कलेक्शन 2.26 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स या STT सहित पर्सनल इनकम टैक्स 2.89 लाख करोड़ रुपये रहा। केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से 21.99 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।