Get App

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, गोल्ड रिजर्व और एसडीआर भी घटा

3 सितंबर 2021 को भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के हाई पर था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2022 पर 11:39 AM
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, गोल्ड रिजर्व और एसडीआर भी घटा
13 मई 2022 को समाप्त हफ्ते में भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.302 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 529.554 अरब डॉलर पर रही थी

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी है। आरबीआई द्वारा जारी ताजे आंकड़ों के मुताबिक देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दसवीं साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है और यह 593.279 अरब डॉलर पर रहा है। 13 मई 2022 को समाप्त हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में साप्ताहिक आधार पर 2.676 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी और यह 593.279 अरब डॉलर पर रहा था।

13 मई 2022 को समाप्त हफ्ते में भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.302 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 529.554 अरब डॉलर पर रही थी जबकि इसी अवधि में देश का गोल्ड रिजर्व 1.169 अरब डॉलर घटकर 40.570 अरब डॉलर पर रहा था। इसके अलावा समीक्षाधीन हफ्ते में SDR भी 16.5 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.204 अरब डॉलर पर रहा था।

इसके साथ ही IMF के साथ देश की रिजर्व पोजिशन 3.9 अरब डॉलर घटकर 18.204 अरब डॉलर पहुंच गई है। बता दें कि 3 सितंबर 2021 को भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के हाई पर था।

शुक्रवार को भारतीय रुपया क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और विदेशी फंडों की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली के चलते डॉलर के मुकाबले 77.63 के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें