GST Collection in December 2022: दिसंबर 2022 में भारत सरकार के GST कलेक्शन में इजाफा हुआ है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। नवंबर में टैक्स कलेक्शन लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले की अवधि से 11 प्रतिशत अधिक था। बता दें कि अप्रैल में कलेक्शन ने लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल को छू लिया था। दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा।
