FY25 में 22 लाख करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स टारगेट पार करने की उम्मीद: CBDT चेयरमैन

Income Tax: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने हाल ही में उन टैक्सपेयर्स को संदेश भेजने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है, जिन्होंने AY 2024-25 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में हाई वैल्यू वाली विदेशी आय या संपत्ति का खुलासा नहीं किया है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्र सरकार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 22 लाख करोड़ रुपये के डायरेक्ट टैक्स टारगेट को पार करने की उम्मीद है।

Direct Tax: केंद्र सरकार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 22 लाख करोड़ रुपये के डायरेक्ट टैक्स टारगेट को पार करने की उम्मीद है। CBDT के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने 18 नवंबर को यह बात कही। 11 नवंबर को जारी एक बयान के अनुसार 1 अप्रैल से 10 नवंबर की अवधि के दौरान केंद्र सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 15.4 फीसदी बढ़कर 12.1 लाख करोड़ रुपये (143 बिलियन डॉलर) हो गया।

CBDT चेयरमैन ने क्या कहा?

अग्रवाल ने नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2024 में टैक्सपेयर्स लाउंज के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से कहा, "वित्त वर्ष 2025 में 22 लाख करोड़ रुपये के डायरेक्ट टैक्स बजट टारगेट को न केवल पूरा किया जाएगा, बल्कि उससे अधिक प्राप्त करने की उम्मीद है। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के ट्रेंड्स संकेत देते हैं कि हम बजट टारगेट को पूरा करेंगे।


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने हाल ही में उन टैक्सपेयर्स को संदेश भेजने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है, जिन्होंने AY 2024-25 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में हाई वैल्यू वाली विदेशी आय या संपत्ति का खुलासा नहीं किया है।

अघोषित विदेशी संपत्ति रखने वालों के लिए कैंपेन 

अग्रवाल ने कहा, "काफी संख्या में ऐसे लोगों को SMS भेजे गए हैं, जिनके पास एक निश्चित सीमा से अधिक अघोषित विदेशी संपत्ति है। यह टैक्सपेयर्स को जोड़ने का एक प्रयास है और उन्हें 31 दिसंबर तक रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करना होगा।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित आयकर अधिनियम की चल रही समीक्षा पर उन्होंने कहा कि इस पर जनता से 6000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। आयकर अधिनियम में किए गए बदलावों को आगामी बजट में शामिल किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, "आयकर अधिनियम की भाषा को सरल बनाने पर फोकस किया जाएगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।