Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 10 जनवरी तक 24.58% का इजाफा, 14.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

इस वित्तीय वर्ष मे रिफंड एडजस्ट करने के बाद नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा। यह नेट कलेक्शन मौजूदा वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमानों का 86.68 प्रतिशत है। बजट में इस वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 7:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इस वित्त वर्ष में 10 जनवरी तक 24.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

Tax Collection: देश के ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इस वित्त वर्ष में 10 जनवरी तक 24.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 14.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।  इस बढ़ोतरी में पर्सनल इनकम टैक्स का मुख्य योगदान रहा। सरकार ने आज बुधवार को यह आंकड़े जारी किए हैं। इस दौरान, रिफंड एडजस्ट करने के बाद नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के नेट कलेक्शन से 19.55 प्रतिशत अधिक है। यह नेट कलेक्शन मौजूदा वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमानों का 86.68 प्रतिशत है। बता दें कि बजट में इस वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। इस दौरान, सकल आधार पर कॉर्पोरेट इनकम टैक्स (CIT) से कलेक्शन 19.72 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पर्सनल इनकम टैक्स (CIT) में 30.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

CBDT का बयान

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा, "10 जनवरी, 2023 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के शुरुआती आंकड़े लगातार वृद्धि दर्शाते हैं। इस अवधि में प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.71 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 24.58 प्रतिशत अधिक है।"


2.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी

1 अप्रैल, 2022 से 10 जनवरी, 2023 के बीच 2.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 58.74 प्रतिशत अधिक है। रिफंड एडजस्ट करने के बाद, CIT कलेक्शन में नेट ग्रोथ 18.33 प्रतिशत है और PIT में नेट ग्रोथ (सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स सहित) 20.97 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।