Get App

India GDP Growth: Moody's ने CY22 में ग्रोथ का अनुमान 8.8% से घटाकर 7.7% किया

मूडीज ने गुरुवार को कहा कि इंडिया की जीडीपी की ग्रोथ साल 2022 में 8.8 फीसदी की जगह 7.7 फीसदी रह सकती है। उसने अगले साल के बारे में कहा कि जीडीपी की ग्रोथ 5.4 फीसदी की जगह 5.2 फीसदी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 12:42 PM
India GDP Growth: Moody's ने CY22 में ग्रोथ का अनुमान 8.8% से घटाकर 7.7% किया
मई में मूडीज ने 2022 में इंडिया की इकोनॉमिक ग्रोथ (Economic Growth) के अनुमान को 9.1 से घटाकर 8.8 फीसदी कर दिया था।

Moody's Investors Service ने कैलेंडर ईयर 2022 (CY22) में इंडिया की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) का अनुमान घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया है। उसने अगले कैलेंडर ईयर (CY23) की ग्रोथ के अनुमान को भी घटाया है।

मूडीज ने 1 सितंबर (गुरुवार) को ग्रोथ के अपने अनुमान में कमी की। मई में मूडीज ने 2022 में इंडिया की इकोनॉमिक ग्रोथ (Economic Growth) के अनुमान को 9.1 से घटाकर 8.8 फीसदी कर दिया था।

मूडीज ने गुरुवार को कहा कि इंडिया की जीडीपी की ग्रोथ साल 2022 में 8.8 फीसदी की जगह 7.7 फीसदी रह सकती है। उसने अगले साल के बारे में कहा कि जीडीपी की ग्रोथ 5.4 फीसदी की जगह 5.2 फीसदी रह सकती है। कैलेंडर ईयर का मतलब जनवरी से दिसंबर की अवधि से है।

मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "हमारा मानना है कि इंडिया की रियल जीडीपी ग्रोथ साल 2021 के 8.3 फीसदी के मुकाबले साल 2022 में 7.7 फीसदी रहेगी। यह साल 2023 में और घटकर 5.2 फीसदी रह जाएगी। इसकी वजह इंटरेस्ट रेट में वृद्धि, मानसून का असमान बारिश और ग्लोबल ग्रोथ में सुस्ती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें