IIP Growth: जनवरी में 1.3% बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, दिसंबर में 10 महीने के निचले स्तर से आया उछाल

India industrial production,IIP, IIP growth in January,industrial production,IIP growth,Industrial output,Indian economy

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 6:28 PM
देश का Industrial Output जनवरी में 1.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि इसके पिछले महीने यानी दिसंबर 2021 में यह 10 महीने के निचले स्तर पर चला गया था

देश का औद्योगिक उत्पादन (Industrial Output) जनवरी में 1.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि इसके पिछले महीने यानी दिसंबर 2021 में यह 10 महीने के निचले स्तर पर चला गया था। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की तरफ से शुक्रवार को जारी एक आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन को IIP (Index of Industrial Production) के जरिए मापा जाता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन 0.4 फीसदी बढ़ा था। वहीं एक साल पहले जनवरी 2021 में इसमें 0.6 फीसदी का संकुचन या गिरावट देखा गया था।

माइनिंग सेक्टर का उत्पादन जनवरी में 2.8 फीसदी बढ़ा, जबकि दिसंबर 2021 में इसमें 2.6 फीसदी की उछाल देखी गई थी। वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन जनवरी महीने में 1.1 फीसदी बढ़ा, जबकि इसके पिछले महीने में इसमें 0.9 फीसदी की गिरावट आई थी।


इस बीच बिजली उत्पादन की गति जनवरी में धीमी हुई है और इसमें सिर्फ 0.9 फीसदी की तेजी देखी गई है, जबकि दिसंबर महीने में इसमें 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी।

यह भी पढ़ें- Ashneer Grover ने खरीदा 10 करोड़ का डाइनिंग टेबल, Porsche की कार; BharatPe के कर्मचारियों ने खोला राज

मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल से जनवरी अवधि के दौरान IIP ग्रोथ 13.7 फीसदी रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान इसमें 12 फीसदी का संकुचन या गिरावट देखी गई थी।

मार्च 2020 में कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ था और तब इसमें 18.7 फीसदी का संकुचन आया था। अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के चलते इसमें 57.3 फीसदी की भारी गिरावट आई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।