देश के 8 प्रमुख बुनियादी सेक्टर्स का उत्पादन नवंबर में 3.1% बढ़ा, इन उद्योगों में दिखी सबसे ज्यादा ग्रोथ

कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक, कच्चे तेल और सीमेंट को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख क्षेत्रों में नवंबर 2021 में उत्पादन बढ़ा है

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 7:14 PM
देश के 8 प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल है

देश के 8 प्रमुख क्षेत्रों (8 Core Sectors) में नवंबर महीने में उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसमें 1.1 प्रतिशत गिरावट रही थी। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने शुक्रवार 31 दिसंबर को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

मिनिस्ट्री के मुताबिक, कच्चे तेल और सीमेंट को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख क्षेत्रों में नवंबर 2021 में उत्पादन बढ़ा है। मिनिस्ट्री ने बताया कि कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक (फर्टिलाइजर), इस्पात (Steel) और बिजली इंडस्ट्रीज का उत्पादन बढ़ा है। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2021 में इन 8 प्रमुख सेक्टर्स के उत्पादन में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 1 लाख रुपये को 9 महीने में बनाए 67.5 लाख रुपये , आइए डालते हैं इसके सफर पर एक नजर


आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों यानी अप्रैल से नवंबर 2021 तक देश के 8 बुनियादी सेक्टरों की ग्रोथ रेट 13.7 फीसदी रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इन सेक्टर्स की ग्रोथ रेट -11.1% की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि देश के 8 प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल है।

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि नवंबर 2021 में कोयला उत्पादन में 8.2 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 23.7 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों में 4.3 प्रतिशत, उर्वरक उत्पादन में 2.5 प्रतिशत, स्टील उत्पादन में 0.8 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।