Indian Railways IRCTC: 630 रुपये तक कम होगा दिल्ली-पटना का किराया, 30% तक कम होगा किराया

भारतीय रेल ने किराए में बढ़ोतरी कर पहले पैसेंजर्स पर दबाव बनाया था लेकिन अब किराया 30 प्रतिशत तक कम होने वाला है

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 5:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
railway

भारतीय रेल ने किराए में बढ़ोतरी कर पहले पैसेंजर्स पर दबाव बनाया था लेकिन अब किराया 30 प्रतिशत तक कम होने वाला है। ऐसा होने से दिल्ली से बिहार के पटना का किराया 630 रुपये तक कम हो गया है। अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए स्पेशल टैग भी हटाए जाएंगे।

इतना कम हुआ किराया

वैशाली एक्सप्रेस स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी का मौजूदा किराया 540, 1420 और 2020 रुपये है। अब कम होने का बाद किराया 515 रुपये, 1350 रुपये और 1950 रुपये हो जाएगा। इस तरह मिथिला और पूर्वांचल एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी के लिए अभी यात्रियों को क्रमश: 425, 1160 और 1645 रुपये लगेंगे। मगर कटौती के बाद ये रेट 330, 895 और 1280 रुपये हो जाएगा।


हॉलिडे स्पेशल चलेंगी ट्रेनें

कोरोना के मद्देनजर सभी रेलवे को लिखे पत्र में कहा कि ट्रेनें अब अपने नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएंगी और कोविड से पहले वाला किराया मान्य होगा। हॉलिडे स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक1700 से अधिक ट्रेनें बहाल की जाएगी। ट्रेन नंबर का पहला नंबर जीरो नहीं होगा, जैसाकि स्पेशल ट्रेनों के मामले में था। कोविड 19 महामारी के मद्देनजर प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। जैसेकि रियायत, बेड रोल जैसी सर्विस नहीं मिलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।