भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि 9 सितंबर 2022 के खत्म हुए हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर की गिरावट हुई है और ये 550.871 अरब डॉलर पर आ गया है। जबकि इसके पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.941 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 553.105 अरब डॉलर पर रहा था। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस समय मुद्रा भंडार 2 साल के निचले स्तर पर आ गया है।
