देश के औद्योगिक उत्पादन (Indian Industrial Output) में जुलाई में 4.8% की ग्रोथ हुई है। सालाना आधार पर इसमें गिरावट देखने को मिली है। जुलाई 2023 में यह आंकड़ा 6.2 पर्सेंट था। बहरहाल, इससे पहले जून में औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ 4.2% रही थी यानी पिछले महीने के मुकाबले इसमें अच्छी ग्रोथ दिखी थी। इन आंकड़ों को केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किया है। मई में IIP 5.9% थी, अप्रैल में 5%, मार्च में IIP ग्रोथ 4.9%, फरवरी में 5.7%, जनवरी में IIP दर 3.8% रही थी।
