Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। कई बार इमरजेंसी में अपने रेलवे स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने बोर्डिंग स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं तो आपको अपनी टिकट में भी यह बदलाव करना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर पेनल्टी लग सकती है।
बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन
IRCTC ने रेल यात्रियों की सुविधा देते हुए बोर्डिंग स्टेशन रिवाइज करने की सुविधा दी है। इस सुविधा का फायदा वे सभी यात्री उठा सकते हैं, जिन्होंने ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक कराई है। अगर आपने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक कराई है तो आपको यह सर्विस नहीं मिलेगी।
24 घंटे पहले बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन
यात्रा से 24 घंटे पहले ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं। अगर आपने एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल दिया, तो आप ओरिजनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन ले सकते हैं।
देनी पड़ सकती है पेनाल्टी
अगर आप बोर्डिंग प्वाइंट बिना बदले किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं तो आपको पेनाल्टी देनी होगी। इसके अलावा दोनों स्टेशनों के बीच किराए का अंतर भी आपको देना होगा।
ऐसे बदल सकते हैं बोर्डिंग प्वाइंट
1 IRCTC के नियमों के मुताबिक आप सिर्फ एक बार बोर्डिंग प्वाइंट में बदल सकते हैं।
2 इसके लिए पहले आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं।
3 लॉग-इन और पासवर्ड डालिए और फिर Booking Ticket History में जाएं। ट्रेन को सेलेक्ट करिए और change boarding point पर जाएं। फिर एक नया पेज खुलेगा, ड्रॉप डाउन में उस ट्रेन के लिए नया बोर्डिंग स्टेशन पक क्लिक करें।