Get App

इंडियन इकोनॉमी 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी, JP Morgan के जेम्स सुलिवान का अनुमान

जेम्स सुलिवान ने इंडिया से एक्सपोर्ट में तेज इजाफे का भी अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि अभी इंडिया का एक्सपोर्ट 500 अरब डॉलर से कम है। इसके बढ़कर 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इंडिया की जीडीपी का आकार बढ़ने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बड़ा हाथ होगा। अभी इंडिया की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 17 फीसदी है। इसके बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच जाने का अनुमान है। ऐसे में एक्सपोर्ट बढ़कर 1 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 5:18 PM
इंडियन इकोनॉमी 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी, JP Morgan के जेम्स सुलिवान का अनुमान
सुलिवान जेपी मॉर्गन में एशिया पैसेफिक इक्विटी रिसर्च के डायरेक्टर हैं। उन्होंने साल 2030 में इंडियन इकोनॉमी का आकार बढ़कर 7 लाख करोड़ डॉलर हो जाने का अनुमान जताया है।

इंडिया के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने में ज्यादा देर नहीं है। अगर JP Morgan के जेम्स सुलिवान की मानें तो इंडिया 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। सुलिवान जेपी मॉर्गन में एशिया पैसेफिक इक्विटी रिसर्च के डायरेक्टर हैं। उन्होंने साल 2030 में इंडियन इकोनॉमी का आकार बढ़कर 7 लाख करोड़ डॉलर हो जाने का अनुमान जताया है। CNBC-TV18 से बातचीत में उन्होंने इंडियन इकोनॉमी के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने इंडिया से एक्सपोर्ट में तेज इजाफे का भी अनुमान जताया।

जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हाथ

उन्होंने कहा कि अभी इंडिया का एक्सपोर्ट 500 अरब डॉलर से कम है। इसके बढ़कर 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इंडिया की जीडीपी का आकार बढ़ने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बड़ा हाथ होगा। अभी इंडिया की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 17 फीसदी है। इसके बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच जाने का अनुमान है। ऐसे में एक्सपोर्ट बढ़कर 1 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें