IRCTC खाते को आधार से करें लिंक, 1 महीने में बुक कर पाएंगे 12 टिकट- जानें पूरा तरीका

रेल टिकट बुक (Train ticket booking) करने के लिए अब ज्यादातर लोग IRCTC पर टिकट बुक कराने लगे हैं

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 11:17 AM
aadharFB

रेल टिकट बुक (Train ticket booking) करने के लिए अब ज्यादातर लोग IRCTC पर टिकट बुक कराने लगे हैं। रेलवे के नियमों के मुताबिक एक यूजर एक महीने में सिर्फ 6 टिकट बुक कर सकते हैं। आप चाहें तो एक मिनट में 12 टिकट बुक कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक काम करना होगा। आपको अपने आधार कार्ड को IRCTC से लिंक करना होगा। यह पूरा तरीका ऑनलाइन है जो कुछ मिनट में हो जाएगा।

IRCTC को आधार से करना होगा लिंक..

- IRCTC को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको http://www.irctc.co.in पर जाकर, अपनी सारी लॉग इन डिटेल भरनी होगी।


- आपको MY ACCOUNT ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर Link Your Aadhar का विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।

- अब आप अपनी डिटेल आधार नंबर और वर्चुअल आईडी आदि की जानकारी दें।

- इसके बाद चेक बॉक्स में जाकर Send OTP का बदन दबाए।

- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर OTP आएगा।

- इसके बाद वैरिफाई बटन पर जाकर क्लिक करें और आधार वैरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए अपडेट बटन पर क्लिक करें।

- KYC पूरी होने के बाद IRCTC लिंक हो जाएगा।

- कंफर्मेशन लिंक ईमेल पर आने के बाद आप लॉगआउट कर सकते हैं।

- आप अपना स्टेटस चेक भी कर सकते हैं।

- IRCTC की वेबसाइट पर लॉगआउट कर और फिर से लॉगइन कर टिकट बुक कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।