Get App

LPG Cylinder: तीन साल में दोगुनी हो गईं गैस सिलेंडर की कीमतें, 1,100 रुपये तक पहुंच गए हैं दाम

नई दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें 1103 रुपये है। आम आदमी के साथ साथ अब सिलेंडर की महंगी कीमतें सरकार के लिए भी चिंता की बात बनती जा रही है। संसद में भी सरकार ने यह माना कि महंगा सिलेंडर चिंता का विषय है। सबसे बड़ी बात यह है कि तीन साल में सिलेंडर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। 1 मई 2020 को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 581.5 रुपये थी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 8:31 PM
LPG Cylinder: तीन साल में दोगुनी हो गईं गैस सिलेंडर की कीमतें, 1,100 रुपये तक पहुंच गए हैं दाम
LPG गैस सिलेंडर की महंगी कीमतें आम आदमी के लिए चिंता की बात बनी हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें 1103 रुपये है

LPG गैस सिलेंडर की महंगी कीमतें आम आदमी के लिए चिंता की बात बनी हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें 1103 रुपये है। आम आदमी के साथ साथ अब सिलेंडर की महंगी कीमतें सरकार के लिए भी चिंता की बात बनती जा रही है। संसद में भी सरकार ने यह माना कि महंगा सिलेंडर चिंता का विषय है। सबसे बड़ी बात यह है कि तीन साल में सिलेंडर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। 1 मई 2020 को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 581.5 रुपये थी।

मध्य प्रदेश की महिलाओं ने भी की महंगे सिलेंडर की शिकायत

जुलाई की शुरुआत में मध्य प्रदेश की कई सारी महिलाओं ने इस बात की शिकायत करते हुए कहा कि लगभग 1,100 रुपये का एलपीजी सिलेंडर खरीदना उनके बस के बाहर की बात है। कुछ लोगों ने कहा कि राज्य में शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू किए गए 1,000 रुपये का मासिक भुगतान ज्यादातर एलपीजी रिफिल प्राप्त करने में जा रहा था। कई राज्यों में महिलाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मजबूत मतदाता हैं और मध्य प्रदेश में कई लोगों का मानना है कि सिलेंडर की कीमतें कम की जानी चाहिए। सरकार का हवाला है कि भारत अपनी घरेलू एलपीजी खपत का 60% से अधिक आयात करता है और देश में एलपीजी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत से जुड़ी हुई है। लेकिन राजनीतिक हकीकतें अलग हैं।

Gas Connection: गैस कनेक्शन लेने के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स, चेक कर लें लिस्ट

कांग्रेस ने बनाया चुनावी मुद्दा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें