Get App

सितंबर में मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.2 से घटकर 55.1 पहुंची, लागत पर दबाव भी हुआ कम

S&P ग्लोबल का परचेजिंग मैनजेर्स इंडेक्स (PMI) अगस्त के 56.2 से घटकर 55.1 पर पहुंच गई है। जो 3 महीने के निचले पर पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 12:40 PM
सितंबर में मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.2 से घटकर 55.1 पहुंची, लागत पर दबाव भी हुआ कम
एनालिस्ट का मानना है कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी मानी जानी वाली भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल पूरे विश्व में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ सकती है।

सितंबर महीने में भारत की मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों में गिरावट देखने को मिला है। S&P ग्लोबल का परचेजिंग मैनजेर्स इंडेक्स (PMI) अगस्त के 56.2 से घटकर 55.1 पर पहुंच गई है। जो 3 महीने के निचले पर पहुंच गई है।

बता दें कि 50 के ऊपर की PMI रीडिंग कारोबारी गतिविधियों में विकास का संकेत होती है जबकि 50 के नीचे की PMI रीडिंग कारोबारी गतिविधियों में गिरावट का सूचक होती है।

एसएंडपी मार्केट इंटेलीजेंस की इकॉनोमिक्‍स एसोसिएट डायरेक्‍टर पॉलियाना डी लिमा ने कहा कि भारतीय विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Sector) ठीक स्थिति में है भले ही वैश्विक स्‍तर पर कई बाधाएं हों या मंदी की आशंका हो। उन्‍होंने कहा कि सितंबर में नए ऑर्डर्स और उत्‍पादन में थोड़ी नरमी देखी गई लेकिन कुछ महत्‍वपूर्ण संकेतक इस बात की ओर इशारा करते हैं कि निकट भविष्‍य में उत्‍पादन में बढ़ोतरी होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें