Mumbai Omicron: Pfizer vaccine की 3 डोज लेने वाले अमेरिका से लौटे हुए व्यक्ति में मिले ओमीक्रोन के लक्षण

इस नये मरीज के बाद महाराष्ट्र में ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 40 हो गई

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुंबई में मिला ओमीक्रोन का नया केस

बृहन्मुंबई महाननगर पालिका (BMC) ने एक रिलीज में कहा कि न्यूयॉर्क से मुंबई लौटे हुए एक 29 वर्षीय व्यक्ति में शुक्रवार को ओमीक्रोन पॉजिटिव पाया गया। इसमें विशेष बात ये है कि इस व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है और उसने फाइजर के कोरोनावायरस वैक्सीन की तीन डोज भी ली थी।

इस व्यक्ति को 9 नवंबर को हवाई अड्डे पर किए गए एक परीक्षण में COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उनके नमूने जीनोम सिक्वंसिंग (genome sequencing) के लिए भेजे गए। बीएमसी ने कहा कि उनके करीबी रूप से संपर्क में आने वाले दो व्यक्तियों की कोरोनावायरस रिपोर्ट निगेटिव आई।

सीरम इंस्टीट्यूट की Covovax वैक्सीन को WHO से मिली इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी, CEO अदार पूनावाला ने दी जानकारी


मिंट की खबर के अनुसार बीएमसी ने रिलीज में कहा, "मरीज को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसमें कोई लक्षण नहीं हैं।" इससे देश की आर्थिक राजधानी में पाए जाने वाले ओमीक्रोन रोगियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई, जिनमें पांच मुंबई से बाहर के हैं।

बीएमसी के मुताबिक इनमें से 13 मरीजों को पहले ही अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। वास्तव में शहर में अब तक पाए गए 15 ओमीक्रोन रोगियों में से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।