Get App

अमेरिका में इस साल दिख सकती है हल्की मंदी, इंडिया पर भी पड़ेगा असर : Nomura

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनफ्लेशन का असर कंजम्प्शन की ग्रोथ पर पड़ रहा है। साथ ही वित्तीय स्थितियों में बदलाव भी ग्रोथ पर असर डाल रही हैं। इससे इंडिया में मीडियम टर्म में ग्रोथ में सुस्ती आने का संकेत मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 3:01 PM
अमेरिका में इस साल दिख सकती है हल्की मंदी, इंडिया पर भी पड़ेगा असर : Nomura
BofA सिक्योरिटीज के इकोनॉमिस्ट्स ने भी अगले साल अमेरिकी इकोनॉमी के मंदी में जाने की करीब 40 फीसदी अनुमान जताया है।

इस साल के अंत तक अमेरिका में हल्की मंदी दिख सकती है। इसकी वजह फेडरल रिजर्व की तरफ से इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी है। वह इनफ्लेशन को कंट्रोल में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहा है। Nomura Holdings ने अपनी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी में गिरावट आती है तो मीडियम टर्म में इसका असर इंडिया पर पड़ सकता है।

नोमुरा के इकोनॉमिस्ट्स Aichi Amemiya और Robert Dent ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, "ग्रोथ की रफ्तार तेजी से घट रही है और फेड कीमतों में स्थिरिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में अनुमान है कि 2022 की चौथी तिमाही में हल्की मंदी की शुरुआत हो सकती है।"

यह भी पढ़ें : DHFL Fraud: डीएचएफएल के प्रमोटरों ने कैसे किया 35000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड?

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनफ्लेशन का असर कंजम्प्शन की ग्रोथ पर पड़ रहा है। साथ ही वित्तीय स्थितियों में बदलाव भी ग्रोथ पर असर डाल रही हैं। इससे इंडिया में मीडियम टर्म में ग्रोथ में सुस्ती आने का संकेत मिलता है। नोमुरा ने कहा, "यूएस इकोनॉमिक्स की हमारी टीम ने 2022 की चौथी तिमाही में हल्की मंदी की बात कही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें