PM Kisan: 15 दिसंबर को आ सकती है पीएम किसान की 10वीं किश्त, चेक कर लें ये अहम बातें

लाभार्थियों को अगले महीने 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 10वीं किश्त ट्रांसफर हो सकती है।

अपडेटेड Nov 22, 2021 पर 7:41 PM
kisanFB

PM Kisan 10th Installment Date: पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना के लाभार्थियों को अगले महीने 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 10वीं किश्त ट्रांसफर हो सकती है। सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था। ऐसे में अगर आपके खाते में ऐसी गलतियां हैं तो उसे तुरंत ठीक करा लें।

6000 रुपये सालाना किसानों देती है सरकार

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें। इसके लिए इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

जानिए किस तरह की हो सकती हैं गलतियां

- किसानों अपना नाम इंग्लिश में लिखना जरूरी है। अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उस पर सुधार करने की जरूरत है।


- अप्लाई करने वाले किसान के अकाउंट में नाम और अप्लाई करने के दौरान नाम की स्पेलिंग में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

- बैंक के IFSC कोड लिखने में कोई गलती नहीं करनी चाहिए।

- बैंक अकाउंट देते समय कोई गलती नहीं करनी चाहिए।

- अपने पता को भली भांती चेक कर लें। ताकि गांव की स्पेलिंग लिखने में कोई गलती नहीं हो।

इन सभी गलतियो को आधार के जरिए ठीक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई तो आपके 2,000 रुपये अटक जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।