PM Kisan 10th Installment Date: अगले 14 दिनों में यानी 15 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 10वीं किश्त आने वाली है। पैसा आने से पहले जांच लें कि कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं है वरना आपकी किश्त अटक सकती है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण पैसा अटक जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं किस तरह की छोटी-छोटी गलतियों से पैसा अटक जाता है। आप इन गलतियों को कैसे सुधार सकते हैं।
जानिए किस तरह की हो सकती हैं गलतियां
- किसानों अपना नाम इंग्लिश में लिखना जरूरी है। अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उस पर सुधार करने की जरूरत है।
- अप्लाई करने वाले किसान के अकाउंट में नाम और अप्लाई करने के दौरान नाम की स्पेलिंग में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
- बैंक के IFSC कोड लिखने में कोई गलती नहीं करनी चाहिए।
- बैंक अकाउंट देते समय कोई गलती नहीं करनी चाहिए।
- अपने पता को भली भांती चेक कर लें। ताकि गांव की स्पेलिंग लिखने में कोई गलती नहीं हो।
- इन सभी गलतियो को आधार के जरिए ठीक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई तो आपके 2,000 रुपये अटक जाएंगे।
ऑनलाइन ऐसे सुधारें अपनी गलतियां
सबसे पहले आपको पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद यहां आपको उपर की ओर एक लिंक फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा।
सरकारी दफ्तर जाकर भी ठीक करा सकते हैं गलतियां
फिर आपके सामने जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को करेक्ट कर सकते हैं। वहीं अगर अकाउंट नंबर गलत हो भर दिए हैं तो उसे भी आप ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा। वहां पर जाकर आप इसकी हुई गलती में सुधार करवा सकते हैं।
6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार
पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें। इसके लिए इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।