इंडिया की ग्रोथ में उसकी अपनी ताकत की बड़ी भूमिका होगी। सहिष्णुता और सबके लिए सम्मान की अपनी ऐतिहासिक संस्कृति को आधार बनाते हुए इंडिया को ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए खुद को अहम बनाना होगा। Reserve Bank of India (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इंडिया में सर्विस इंडस्ट्री में लीडरशिप रोल निभाने की क्षमता है। इसे अपने उदार लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत बनाने की जरूरत है। दुनिया का भरोसा हासिल करने के लिए यह आर्थिक रूप से भी जरूरी है। उन्होंने 'Ideas for India' कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं।