RBI Annual Report: रिजर्व बैंक ने 30 मई को अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2022-2023 में प्रोविजंस और फॉरेन एक्सचेंज में रिकॉर्ड तेजी आई है। 2022-2023 में RBI ने 1.31 लाख करोड़ रुपए का प्रोविजन किया था। यह एक साल पहले 2021-22 के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान RBIको फॉरेन एक्सचेंज ट्रांजैक्शन से होने वाला गेन 50 फीसदी बढ़ाकर 1.03 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। ज्यादा फायदा होने की वजह से RBI अब केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपए का डिविडेंड ट्रांसफर कर पाएगा। यह बजट में तय रकम से ज्यादा है।