Get App

RBI Annual Report: सरकार को 87,416 करोड़ रुपए का डिविडेंड देगा रिजर्व बैंक

RBI Annual Report: ग्लोबल इंटरेस्ट रेट बढ़ने से फिस्कल ईयर 2021-2022 में यह पांच गुना बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। 2022-2023 में इंटरेस्ट रेट में और तेजी आई। इससे RBI को फॉरेन सिक्योरिटीज की होल्डिंग घटाने के लिए मजबूर होना पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 3:41 PM
RBI Annual Report: सरकार को 87,416 करोड़ रुपए का डिविडेंड देगा रिजर्व बैंक
RBI को फॉरेन एक्सचेंज ट्रांजैक्शन से होने वाला गेन 50 फीसदी बढ़ाकर 1.03 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है

RBI Annual Report: रिजर्व बैंक ने 30 मई को अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2022-2023 में प्रोविजंस और फॉरेन एक्सचेंज में रिकॉर्ड तेजी आई है। 2022-2023 में RBI ने 1.31 लाख करोड़ रुपए का प्रोविजन किया था। यह एक साल पहले 2021-22 के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान RBIको फॉरेन एक्सचेंज ट्रांजैक्शन से होने वाला गेन 50 फीसदी बढ़ाकर 1.03 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। ज्यादा फायदा होने की वजह से RBI अब केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपए का डिविडेंड ट्रांसफर कर पाएगा। यह बजट में तय रकम से ज्यादा है।

पिछले कुछ समय से RBI के प्रोविजंस में काफी इजाफा हुआ है। ग्लोबल इंटरेस्ट रेट बढ़ने से फिस्कल ईयर 2021-2022 में यह पांच गुना बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। 2022-2023 में इंटरेस्ट रेट में और तेजी आई। इससे RBI को फॉरेन सिक्योरिटीज की होल्डिंग घटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसकी वजह से 31 मार्च 2023 तक RBI का Revaluation Account-Foreign Securities (IRA-FS) गिरकर -1.65 लाख करोड़ रुपए पर आ गया।

 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें