दुनियाभर में जिस तरह इनफ्लेशन (Inflation) बढ़ा है, उससे केंद्रीय बैंकों (Central Banks) की भूमिका को लेकर बहस शुरू हो गई है। अमेरिका सहित दुनिया के कई केंद्रीय बैंक इनफ्लेशन का सही अंदाजा लगाने में नाकाम रहे। इसके बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर उनके पास इंटरेस्ट रेट में आक्रामक वृद्धि के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था।
