Get App

RBI ने फिस्कल ईयर 2023 में GDP ग्रोथ रेट 7.78% रहने का अनुमान जताया

रेपो रेट पहले की तरह 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है, मई 2020 से ही पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 10:42 AM
RBI ने फिस्कल ईयर 2023 में GDP ग्रोथ रेट 7.78% रहने का अनुमान जताया
MPC ने एकमत से इसबार भी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव ना करने का फैसला किया

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को MPC (मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी) की बैठक के बाद बताया कि फिस्कल ईयर 2023 में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रह सकती है। इसके साथ ही RBI ने अकोमडेटिव रूख रखने का फैसला किया है।

इसके साथ ही MPC ने एकमत से इसबार भी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव ना करने का फैसला किया है। यह लगातार दसवीं बार है जब RBI ने पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट पहले की तरह 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है। मई 2020 से ही पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने पॉलिसी रेट में फिर कोई बदलाव नहीं किया, रेपो रेट 4% पर बरकरार

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हर दो महीने में एकबार होती है। कोरोनावायरस के असर से इकोनॉमी को निकालने के लिए RBI पॉलिसी के मोर्चे पर सख्ती नहीं कर रहा है। रिजर्व बैंक ने इस बार ग्रोथ के लिए अकोमडेटिव रूख अपनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें