RBI बुधवार को इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा। यह बीते पांच हफ्ते में रेपो रेट में दूसरी वृद्धि होगी। इसका एलान बुधवार यानी 8 जून को होने की उम्मीद है। RBI की Monetary Policy Committee की बैठक सोमवार को शुरू हो गई है। इसके नतीजे बुधवार यानी 8 जून को आएंगे। रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को पैसा देता है।
