भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में बड़ा ऐलान कर सकती है। केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी (Monetary Policy) अब गुरुवार को आएगी। इसमें आरबीआई रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक अपनी मौद्रिक नीति को सामान्य बनाने की घोषणा कर सकता है। इसके तहत वह इमर्जेंसी सपोर्ट धीरे-धीरे वापस लेगा। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट ने यह खबर दी है।
