RBI Gold Reserve: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने अपना 100 टन गोल्ड यूनाइटेड किंगडम (UK) भारत में वापस लेकर आया है। गोल्ड की इतनी भारी मात्रा में आवाजाही वर्ष 1991 यानी करीब 34 साल बाद हुई है। उस समय विदेशी मुद्रा के लेन-देन से जुड़े संकट से निपटने के लिए भारी मात्रा में गोल्ड गिरवी रखा गया था। अब सवाल ये उठता है कि आरबीआई यह गोल्ड भारत में क्यों लेकर आया है और क्या यह गिरवी रखा हुआ गोल्ड छुड़ाया गया है? अगर यह गोल्ड आरबीआई का अपना है तो आरबीआई इसे भारत में इस समय क्यों लेकर आया है और विदेशों में अभी इसका कितना गोल्ड है और क्यों? इन सभी सवालों के जवाब यहां दिए जा रहे हैं।
