रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वित्त वर्ष 2023 के लिए महंगाई (Inflation) के अपने अनुमान को 4.7 फीसदी से बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की इस वित्त वर्ष के लिए हुई पहली बैठक के बाद यह जानकारी दी। शक्तिकांत दास ने RBI को वित्त वर्ष 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है।
