विभिन्न इंडस्ट्रियों में काम करने वाले कामगारों (Industrial Workers) के लिए अक्टूबर में खुदरा मंहगाई (Retail inflation) दर बढ़कर 4.50 फीसदी हो गई जबकि सितंबर में यह 4.41 फीसदी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "सालाना आधार पर खुदरा महंगाई अक्टूबर में 4.50 फीसदी हो गई जबकि अक्टूबर 2020 में यह 5.91 फीसदी रही थी। वहीं सितंबर 2021 में इंडस्ट्रियल कामगारों के लिए खुदरा महंगाई दर 4.41 फीसदी थी।"
