Get App

चावल और आटा हुए सस्ते, महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत, जानिए कितनी कम हुईं कीमतें

गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध का भी गेहूं और आटे की कीमतों पर असर दिखा है और गर्मियों की धान की फसल आने से चावल की कीमतें घटी हैं। इसे आम आदमी के साथ-साथ सरकार के लिए भी अच्छी खबर माना जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 8:40 AM
चावल और आटा हुए सस्ते, महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत, जानिए कितनी कम हुईं कीमतें
सरकार ने गेहूं की कीमतों में तेजी को देखते हुए हाल में इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को राहत देने वाली खबर आई है। दरअसल, भारतीय परिवारों की रसोइयों के लिए सबसे अहम माने जाने चावल और आटा सस्ता हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है। इसमें गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध का भी गेहूं और आटे की कीमतों पर असर दिखा है और गर्मियों की धान की फसल आने से चावल की कीमतें घटी हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 दिन के दौरान चावल और आटे में क्रमशः 7 फीसदी और 5 फीसदी की कमी आई है।

5 फीसदी तक सस्ता हुआ आटा

रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अंजनी अग्रवाल ने कहा, पूरी वैल्यू चेन में कीमतें 5 फीसदी तक कम हुई हैं। आटे की खुदरा कीमतें भी 5 फीसदी तक कम हुई हैं।

बरेली की एफएमसीजी और एडिबल ऑयल कंपनी बीएल एग्रो के एमडी आशीष खंडेलवाल ने कहा, घरेलू डिमांड अच्छी बनी हुई है। हम इस स्तर से कीमतों में और गिरावट नहीं देखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें