1 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य, यूपी सरकार ने Deloitte को नियुक्त किया सलाहकार

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समय उत्तरप्रदेश के लिए अपनी व्यापक संभावनाओं का फायदा उठाने का है। आगे उत्तर प्रदेश देश के बहुआयामी विकास में सबसे अहम भूमिका निभाएगा

अपडेटेड Aug 06, 2022 पर 12:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राज्य सरकार ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों की काउंसिल की मीटिंग में Deloitte India को यह जिम्मेदारी देने का निर्णय़ लिया था

उत्तर प्रदेश सरकार ने Deloitte India के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत डेलॉयट इंडिया (Deloitte India)उत्तर प्रदेश को 1 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए अपनी सलाह देगी। इस करार पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इस मौके पर सरकार की तरफ से आए आधिकारिक बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने डेलॉयट इंडिया (Deloitte India)को भारत के सबसे बड़े राज्य की समृद्धि को आगे बढ़ाने की भारी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि राज्य सरकार ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों की काउंसिल की मीटिंग में Deloitte India को यह जिम्मेदारी देने का निर्णय़ लिया था।

सरकार का यह निर्णय हाई पावर कमिटी की एक सिफारिश पर आधारित है। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समय उत्तरप्रदेश के लिए अपनी व्यापक संभावनाओं का फायदा उठाने का है। आगे उत्तर प्रदेश देश के बहुआयामी विकास में सबसे अहम भूमिका निभाएगा।


12 साल के हरियाणे के छोरे ने YouTube से सीख कर बना डाले 3 लर्निंग ऐप, गिनीज बुक भी हुआ मुरीद

चीफ मिनिस्टर ने आगे कहा कि "सबका साथ, सबका विकास" की नीति के तहत 2027 तक उत्तरप्रदेश 1 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले 90 दिन के अंदर Deloitte India इस योजना पर अपना फ्यूचर ऐक्शन प्लान रख सकता है। इसके लिए वह तमाम पक्षों के साथ विचार -विमर्श करेगा और सेक्टर आधारित स्टडी के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। इस एक्शन प्लान की समीक्षा चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता वाली हाई कमिटी करेगी। इसके अलावा मंत्रियों का समूह भी इस एक्शन प्लान की समीक्षा करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।