Tax Collection : नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 11% का उछाल, FY24 में अब तक वसूले गए 3.80 लाख करोड़

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी एडवांस टैक्स कलेक्शन के कारण हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन 17 जून तक 1,16,776 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि से 13.70 फीसदी अधिक है

अपडेटेड Jun 18, 2023 पर 9:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौजूदा वित्त वर्ष में 17 जून तक केंद्र सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Tax Collection : मौजूदा वित्त वर्ष में 17 जून तक केंद्र सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 11.18 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वित्त मंत्रालय ने आज रविवार को यह जानकारी दी है। टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी एडवांस टैक्स कलेक्शन के कारण हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन 17 जून तक 1,16,776 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि से 13.70 फीसदी अधिक है।

सरकार ने जारी किए आंकड़े

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 17 जून तक 3,79,760 करोड़ रहा, जिसमें कॉरपोरेट टैक्स (सीआईटी) के 1,56,949 करोड़ रुपये शामिल हैं। सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) सहित पर्सनल इनकम टैक्स के रूप में 2,22,196 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।


सकल आधार पर 4.19 लाख करोड़ का कलेक्शन

सकल आधार पर, रिफंड को एडजस्ट करने से पहले कलेक्शन 4.19 लाख करोड़ रुपये था। यह राशि सालाना आधार पर 12.73 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। इसमें कॉरपोरेट टैक्स के 1.87 लाख करोड़ रुपये और सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स सहित पर्सनल इनकम टैक्स के 2.31 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं। रिफंड राशि 17 जून तक 39,578 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।