Tax Collection : मौजूदा वित्त वर्ष में 17 जून तक केंद्र सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 11.18 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वित्त मंत्रालय ने आज रविवार को यह जानकारी दी है। टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी एडवांस टैक्स कलेक्शन के कारण हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन 17 जून तक 1,16,776 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि से 13.70 फीसदी अधिक है।
