Get App

Tomato Price Hike: आने वाले हफ्तों में टमाटर हो जाएगा और भी महंगा, सितंबर में जाकर राहत मिलने की उम्मीद

Tomato Price Hike: आने वाले हफ्तों में कीमतें बढ़ती रहेंगी। कीमतें स्थिर होने में हमें कम से कम 2 महीने का समय लगेगा। देशभर में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़ गई हैं। जून में कीमतें 40 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर जुलाई के पहले हफ्ते में 100 रुपए प्रति किलोग्राम और भारी बारिश के कारण 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं, जिससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सप्लाई प्रभावित हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 3:44 PM
Tomato Price Hike: आने वाले हफ्तों में टमाटर हो जाएगा और भी महंगा, सितंबर में जाकर राहत मिलने की उम्मीद
Tomato Price Hike: आने वाले हफ्तों में टमाटर हो जाएगा और भी महंगा

आने वाले हफ्तों में टमाटर की कीमतें (Tomato Price) और भी बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में लगातार बारिश और दूसरे इलाकों में पर्याप्त बारिश की कमी के कारण टमाटर के उत्पादन और सप्लाई पर असर पड़ा है। कृषि विशेषज्ञों का ऐसा मानना है। नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (NCML) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संजय गुप्ता का कहना है, "महंगाई की समस्या कुछ समय तक चलती रहेगी। बारिश के बीच कोई नया पौधारोपण नहीं किया जा सकता। आने वाले हफ्तों में कीमतें बढ़ती रहेंगी। कीमतें स्थिर होने में हमें कम से कम 2 महीने का समय लगेगा।"

देशभर में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़ गई हैं। जून में कीमतें 40 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर जुलाई के पहले हफ्ते में 100 रुपए प्रति किलोग्राम और भारी बारिश के कारण 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं, जिससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सप्लाई प्रभावित हुई है।

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्य हैं। कृषि मंत्रालय के अनुसार, देश के कुल प्रोडक्शन में इन राज्यों की हिस्सेदारी 91 प्रतिशत है।

हालांकि, गुप्ता का कहना है कि वर्तमान सप्लाई केवल दक्षिणी और कुछ उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों से हासिल हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें