भारत और मिस्र (India and Egypt) ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के स्थापना सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राष्ट्रों की संप्रभुता और सीमागत अखंडता के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने भारत आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान परस्पर हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के एक दिन बाद गुरुवार को जारी संयुक्त बयान में यह बात कही गई।
