Get App

72 Hoorain Trailer Out:  सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर आया सामने, जानिए क्या है पूरा विवाद

72 Hoorain Trailer Out: इस साल की एक और कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 72 Hoorain आतंकवाद को गहराई से दिखाने वाली फिल्म है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया जिसके बाद फिल्ममेकर्स ने इसके ट्रेलर को बिना सर्टिफिकेट के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 4:12 PM
72 Hoorain Trailer Out:  सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर आया सामने, जानिए क्या है पूरा विवाद
फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने खुद बताया एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म में आपत्ति जैसा कुछ भी नहीं है।

72 Hoorain Trailer Out: संजय पूरन स्टारर फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को क्लीन चिट नहीं दिया इसके बावजूद फिल्ममेकर ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया। सेंसर बोर्ड को ट्रेलर में एक कटे हुए पैर के सीन आपत्ति थी हालांकि ये सीन आप ट्रेलर में साफ-साफ देख सकते हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म में आपत्ति जैसा कुछ भी नहीं है।

लोगों के ब्रेनवॉश की हकीकत करती बयां

फिल्म आतंकवाद की क्रूर सच्चाई बताती है। जहां भोले-भाले लोगों को ब्रेनवॉश कर टेररिस्ट बनने पर मजबूर कर दिया जाता है। आपने अकसर इस तरह की कहानी तो जरूर सुनी होगी जहां आतंकवादियों को जन्नत में 72 हूरों के मिलने का दावा किया जाता है। फिल्म इन्ही हूरों की तलाश में लोगों के खून के प्यासे बने आतंकवादियों की कहानी है।

कई भाषाओं में फिल्म होगी रिलीज

फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ही रिलीज किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा कन्नड़, भोजपुरी, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी। अशोक पंडित फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा पास ना करने पर काफी नाराज हुए। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान CBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी के फैसले को मजाकिया बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें