Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी करने जा रही हैं। कपल ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए खास रिसेप्शन भी रखी है। पहले आइरा और नुपुर Taj Ends में 2-4 pm के बीच शादी को रजिस्टर करवाएंगे। इसके बाद 13 जनवरी को Taj Lands End में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी के बीच एक ग्रैंड रिसेप्शन की जाएगी। इसके बाद कपल उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगा जहां 8 जनवरी को दोनों की धूमधाम से शादी होगी।
रजिस्ट्रार मैरिज के बाद होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में तकरीबन 900 मेहमान शामिल होंगे। आइरा और नुपुर की बिग फैट इंडियन वेडिंग में सिर्फ खान और शिखरे के करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स 13 जनवरी को आयोजित रिसेप्शन में शिरकत करेंगे। हालांकि आमिर खान की बेटी को आशीर्वाद देने कौन-कौन पहुंचेगा इस पर अभी कोई अपडेट नहीं है।
शादी से पहले की रस्में की गईं पूरी
आइरा खान ने शादी से पहले होने वाले एक खास महाराष्ट्र रिवाज केलवान की रस्में नुपुर के साथ पूरी कीं। इस खास सेरेमनी में केले के पत्ते पर महाराष्ट्र के खास पकवान परोसे जाते हैं। उनकी शादी के सेलिब्रेशन में किरण राव, आजाद राव खान, मिथिला पालकर भी दिखाई दीं। आमिर खान ने अकसर अपनी बेटी और दामाद को लेकर खुलकर बात की है। आमिर खान ने अपने एक खास इंटरव्यू में बताया था कि कैसे आइरा के सबसे बुरे दौर में नुपुर ने उनका साथ दिया। डिप्रेशन और एंग्जायटी से लड़ने में उनकी मदद की। वो दोनों की शादी से बेहद खुश भी हैं।