Get App

Aamir Khan: कैसे शुरू हुई आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी? इंटरव्यू में खुद बताया पहली मुलाकात का किस्सा

Aamir Khan: आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में उन्होंने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया। इसके बाद से ही फैंस उनकी लव स्टोरी जानने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। गौरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें आमिर से प्यार हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2025 पर 7:49 PM
Aamir Khan: कैसे शुरू हुई आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी? इंटरव्यू में खुद बताया पहली मुलाकात का किस्सा
गौरी बॉलीवुड की ज्यादा फिल्में नहीं देखतीं और वह आमिर की सिर्फ दो ही फिल्में देखी हैं

Aamir Khan: बॉलीवुड के फेसस एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में 14 मार्च को एक्टर ने अपना 60वां बर्थडे मनाया। वहीं एक्टर ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से लोगों को मिलवाया, जिसके बाद से ही हर कोई ये जानना चाहता है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई। आमिर खान ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया तो दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने बताया कि उन्हें आमिर से प्यार उनकी फिल्मों की वजह से नहीं हुआ। गौरी बॉलीवुड की ज्यादा फिल्में नहीं देखतीं और वह आमिर की सिर्फ दो ही फिल्में देखी हैं।

25 साल से जानते हैं एक-दूसरे को

आमिर ने बताया कि, "दोनों 25 साल पहले मिले थे लेकिन फिर उनका कॉन्टेक्ट खत्म हो गया। दो साल पहले दोबारा मिलने के बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।" आमिर ने कहा कि, "उन्हें ऐसा साथी चाहिए था, जिसके साथ वे सुकून महसूस कर सकें और गौरी ने उन्हें वही शांति दी।" गौरी ने बताया कि उन्हें अपने पार्टनर में क्या चाहिए और आमिर को क्यों पसंद है। गौरी ने कहा, "मुझे ऐसा साथी चाहिए था जो विनम्र हो, दयालु हो और सबकी फिक्र करने वाला हो।" इस पर आमिर मजाक में बोले, "और इतना सब होने के बाद, तुम्हें मैं मिल गया?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें