Aamir Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां बर्थडे मनाएंगे। एक्टर ने अपने जन्मदिन से पहले जश्न के दौरान अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आमिर खान ने ‘मिस्ट्री गर्ल’ गौरी संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बैंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को फैमिली से भी मिलवाया है।