....जब रीना दत्त ने आमिर खान को मारा जोरदार थप्पड़, एक्टर ने याद किया वह भावुक पल

आमिर खान ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी उन भावनाओं को साझा किया है, जब उनकी पूर्व-पत्नी रीना दत्ता प्रसव पीड़ा से गुजर रही थीं। खान हाल में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने करियर के बारे में बात की औ अपने करियर और कुछ अन्य मजेदार मौकों के बारे में भी बात की

अपडेटेड Apr 28, 2024 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आमिर खान और रीना दत्ता की शादी तकरीबन 16 साल तक चली

आमिर खान ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी उन भावनाओं को साझा किया है, जब उनकी पूर्व-पत्नी रीना दत्ता प्रसव पीड़ा से गुजर रही थीं। खान हाल में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने करियर और कुछ अन्य मजेदार मौकों के बारे में बात की। ऐसा ही एक मौका तब था, जब आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता ने प्रसव पीड़ा के दौरान तमाचा जड़ दिया था।

शो के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह बतौर एक्टर लोगों के व्यवहार को नोटिस करते हैं, उनका कहना था कि वह असामान्य स्थितियों के दौरान बड़े पैमाने पर ऐसा करते हैं। कपिल शर्मा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि मैं क्या नोटिस करता हूं। जुनैद का जन्म होने वाला था। रीना जी को लेबर पेन था। हम अस्पताल में थे। जब दर्द बढ़ गया, तो एक अच्छे पति के तौर पर मैं उन्हें कुछ सांस संबंधी एक्सरसाइज कराने लगा। हालांकि मुझे थप्पड़ मारते हुआ  उन्होंने कहा, 'बंद करो यह फालतू चीज'। रीना जी काफी दर्द में थीं। उन्होंने मेरा हाथ भी काट लिया था।'

आमिर खान और रीना दत्ता की शादी तकरीबन 16 साल तक चली और उनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम इरा खान और जुनैद खान हैं। आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जबकि वे 2002 में अलग हो गए थे। इसके बाद एक्टर ने 2005 में किरण राव से शादी की और 2021 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, वे दोनों मिलकर अपने बेटे आजाद राव की परवरिश कर रहे हैं।


इस बीच, आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी करने में भी जुटे हैं। खान आरएस प्रसन्ना की फिल्म 'सितारे जमीन पर' और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर: 1947' के जरिये अपनी वापसी कर रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' में एक्ट्रेस जेनिलिया डिसूजा आमिर के साथ हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।