Laapataa Ladies: अपने देश के ग्रामीण इलाकों के नई नवेली दुल्हनों की कहानी एक अलगग अंदाज में दिखाने वाली फिल्म ‘लापता लेडीज’ इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 में भारत ओर से भी भेजा गया है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर निर्देशक किरण राव ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन किरण राव ने उनको ये रोल करने से मना कर दिया और उनकी जगह रवि किशन ने सब-इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी।
किरण राव ने हाल ही में एशियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इस बात का खुलासा किया। किरण ने बताया कि आमिर खान को इस फिल्म में कास्ट क्यों नहीं किया।
क्यों रिजेक्ट हुए आमिर खान
एशियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में किरण ने बताया कि, आमिर का स्क्रीन टेस्ट काफी शानदार था। जाहिर है, उनका स्क्रीन टेस्ट अच्छा था और वह सच में उस भूमिका को निभाना चाहते थे। लेकिन मुझे लगा कि इससे फिल्म का संतुलन थोड़ा बिगड़ जाता। अब, हर कोई जानता है कि किरदार अंत में पलट जाता है, भले ही वह पूरी फिल्म में ग्रे रहता है। यह दर्शाता है कि उसके अंदर एक इमोशनल व्यक्ति है। लेकिन आमिर से आप अंत में कुछ ऐसा करने की उम्मीद करेंगे क्योंकि वह शानदार अभिनेता हैं।"
रिजेक्ट हो गए थे आमिर खान
इससे पहले आमिर ने मजाक में कहा कि, "इस किरदार के लिए किरण को उनके एक्टिंग पर संदेह था। मैंने फिल्म में एक किरदार निभाने की कोशिश की लेकिन किरण ने मुझे ऐसा करने नहीं दिया। मैं पुलिस वाले की भूमिका निभाना चाहता था और इसके लिए मैंने स्क्रीन टेस्ट भी दिया था, लेकिन मुझे मना कर दिया गया। मैं वास्तव में उस भूमिका को निभाने के लिए उत्सुक था, लेकिन किरण और मैंने इस पर चर्चा की। मुझे लगता है कि मेरा स्क्रीन टेस्ट बहुत अच्छा था, इसके बाद हमने रवि किशन को लेने का फैसला किया। हम दोनों ने यह निर्णय लिया।"
बता दें कि 'लापता लेडिज ' फिल्म दो दुल्हनों के कहानी के इर्दगिर्द घुमती है। ये दोनों दुल्हन एक ट्रेन में खो जाती हैं। यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी पर बेस्ड है।