आमिर खान (Aamir Khan), आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री ईडियट्स (3 Idiots) भारत की सबसे सफल, पसंद की जाने वाली और हिट फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। अब इस सुपर-डुपर हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्म के अभिनेता शरमन जोशी ने भी हिंट दे दिया है। एक इंटरव्यू में शरमन जोशी ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पहले ही फिल्म के आइडिया को लेकर चर्चा कर चुके हैं। शरमन ने कहा कि हिरानी फिल्म की कहानी के साथ किसी भी तरह का कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसीलिये ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इसका अलग पार्ट भी जल्दी ही बनेगा।
फिल्म के आइडिया पर चल रही है बात
शरमन जोशी ने कहा कि हमने पहले भी इस फिल्म को लेकर अपने आइडिया को शेयर किया था। लेकिन हम उनको ज्यादा आगे तक नहीं लेकर जा पाए। हम सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी के पास इसके सीक्वल पर काम करने के लिए काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। हिरानी कहानी और क्वालिटी के मामले भी कभी भी समझौता नहीं करते हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने एक ऐड में साथ काम किया था। जिसके बाद से ही ऐसी अफवाहें हैं कि वे तीनों एक बार फिर से साथ में कोई फिल्म कर सकते हैं और यह थ्री ईडियट का सीक्वल हो सकता है।
लोगों ने ऐड को समझा फिल्म का अनाउंसमेंट
बता दें कि कई सारे फैंस ने उस ऐड को ही फिल्म का अनाउंसमेंट समझ लिया था। हालांकि जब उनको पता चला कि वह केवल एक ऐड है तो फैंस काफी निराश भी हुए। यहां तक कि फैंस ने इसके लिए अपनी नाराजगी भी जाहिर की। शरमन ने कहा कि लंबे वक्त बाद साथ में काम करके उनको काफी अच्छा लगा। बता दें सा 2009 में रिलीज हुई फिल्म थ्री ईडियट भारत की सबसे सफल और कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।