Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ, दिल-लुमिनाटी टूर इस समय दुनिया भर में धमाल मचा रहा हैं। दिल-लुमिनाती टूर में दिलजीत को सुनने के लिए लाखों की भीड़ जुट रही है। वहीं दिल-लुमिनाटी टूर के दौरे पर दिलजीत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। दिलजीत ने जो वीडियो शेयर किया है वो अबू धाबी के शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का है।
