National Film Awards 2023: आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, वहीदा रहमान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

आलिया भट्ट को यह पुरस्कार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया। नई दिल्ली में 17 अक्टूबर को आयोजित समारोह में भट्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। आलिया भट्ट के पति और एक्टर रणवीर कपूर भी इस मौके पर मौजूद थे। 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड एक्टर अल्लू अर्जुन को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार 'पुष्पा-द राइज' फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 9:33 PM
वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को 'बेस्ट एक्ट्रेस' के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। भट्ट को यह पुरस्कार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया। नई दिल्ली में 17 अक्टूबर को आयोजित समारोह में भट्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। आलिया भट्ट के पति और एक्टर रणवीर कपूर भी इस मौके पर मौजूद थे।

भट्ट के अलावा, प्रतिशील सिंह को भी इसी फिल्म के लिए मेक-अप कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी, 2022 को रिलीज हुई थी, जिसमें भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में काठियावाड़ की लड़की की एक जिंदगी को दिखाया गया है। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, जिम सर्भ, विजय राज और सीमा पाहवा ने भी अभिनय किया है।

'बेस्ट एक्ट्रेस' कैटगरी में एक्ट्रेस कृति सेनन को भी नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। सेनन को यह पुरस्कार लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिमी' में उनके अभिनय के लिए दिया गया। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई है, जो एक विदेशी दंपति के लिए सरोगेसी के जरिये बच्चा जन्म देने के लिए तैयार हो जाती है। 'मिमी' में पंकज त्रिपाठी ने भी काम किया है। त्रिपाठी को भी इस फिल्म के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का अवॉर्ड मिला। 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' का पुरस्कार पल्लवी जोशी को दिया गया। जोशी को यह पुरस्कार 'कश्मीर फाइल्स' में उनके अभिनय के लिए दिया गया है।


'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड एक्टर अल्लू अर्जुन को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार 'पुष्पा-द राइज' फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। गुजरे जमाने की अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।