'बागबान' एक्टर अमन वर्मा और वंदना लालवानी का हो रहा तलाक! शादी के 9 साल बाद टूट रहा रिश्ता

Aman Verma: एक्टर अमन वर्मा और उनकी पत्नी वंदना ललवानी ने शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी में कुछ समय से परेशानियां चल रही हैं। दोनों के बीच काफी समय से मतभेद थे

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 7:41 PM
एक्टर अमन वर्मा और उनकी पत्नी वंदना ललवानी ने शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला किया है।

अभिनेता अमन वर्मा और उनकी पत्नी वंदना ललवानी ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। शादी के करीब 9 साल बाद उनका रिश्ता खत्म होने जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार के मुताबिक, उनकी शादी में कुछ समय से परेशानियां चल रही हैं। दोनों के बीच काफी समय से मतभेद थे। दोनों ने अपने रिश्तों को बचाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

टीवी एक्टर अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने साल 2016 में शादी की थी। अमन और वंदना पहली बार 2014 में शो 'हम ने ली है- शपथ' के सेट पर मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अमन और वंदना ने इसलिए लिया ये फैसला


करीबी सूत्र के मुताबिक, अमन और वंदना के बीच काफी समय से दिक्कतें थीं। उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले। अमन और वंदना फैमिली प्लानिंग करना चाहते थे, लेकिन रिश्ते में दरार इतनी बढ़ गई कि सुलह मुश्किल हो गई। लेकिन उनकी परेशानियां इतनी बढ़ गईं कि इसका कोई सॉल्यूशन नहीं मिल सका। इसके बाद वंदना ने तलाक की अर्जी देने का फैसला किया।

तलाक की खबरों पर अमन ने क्या कहा

अमन वर्मा ने तलाक की खबरों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आधिकारिक बयान देना होगा तो उनके वकील के जरिए सही समय पर दिया जाएगा। यह कपल अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखता आया है।

इन शो में नजर आ चुके हैं अमन वर्मा

एक्टर अमन वर्मा कई पॉपुलर टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अमन वर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'सीआईडी', 'कलश', 'देवी' और कई दूसरे टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 'संघर्ष', 'अंदाज़', 'बागबान', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी', 'बाबुल', 'तीस मार खान' जैसी कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।