Prakash Raj : प्रकाश राज ने जिस समाजिक कार्यकर्ता पर FIR दर्ज कराई है उस व्यक्ति ने कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से प्रकाश राज की फर्जी तस्वीर जनरेट की थी। तस्वीर में उन्हें प्रयागराज के महाकुंभ मेले में गंगा स्नान करते हुए दिखाया गया था। बाद मे तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई थी। खुद एक्टर प्रकाश राज ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान गंगा में स्नान करने के दावे का खंडन किया और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को फर्जी बताया।
