बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाने वाले अभिनेता आर माधवन (R Madhwan) के नाम पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। अभिनेता आर माधवन को फिल्म एंड टेलिवीजन (FTII) का चेयरमैन बनाया गया है। अभिनेता आर माधवन पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान (FTII) के नए अध्यक्ष होंगे।
अनुराग ठाकुन ने ट्वीच कर दी जानकारी
आर माधवन को फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान (FTII) का अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना खुद केंद्रीय प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके दी है। अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभिनेता आर माधवन को FTII और गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिकता इस संस्थान को आगे ले जाने में मदद करेगी और इसमें सकारात्मक बदलाव लाएगी और इसे ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
20 साल से भी ज्यादा लंबा है करियर
बता दें कि अभिनेता आर माधवन बॉलीवुड में पिछले 20 सालों से भी ज्यादा वक्त से सक्रिय हैं। आर माधवन ने साल 2001 में 'रहना है तेरे दिल में' नाम की फिल्म से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिया मिर्जा भी थीं इसके अलावा सैफ अली खान भी इस फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा माधवन ने तनु वेड्स मनू, तनु वेड्स मनू रिटर्न, थ्री इडियट और रॉकेट्री जैसी बेहद ही सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) की स्थापना साल 1960 में पुणे में उस वक्त के प्रभात स्टूडियो के परिसर में भारत सरकार द्वारा की गई थी। उस वक्त प्रभात स्टूडियो का फिल्म मेकिंग में एक बड़ा नाम हुआ करता था। इसके अलावा इस संस्थान से नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और राजकुमार राव जैसे बेहद ही शानदार अभिनेता निकल चुके हैं।