Credit Cards

Suniel Shetty: 'हर वक्त होती है आने वाले बच्चे की बातें...', सुनील शेट्टी ने अथिया को लेकर किया ये खुलासा

Suniel Shetty: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनका परिवार आने वाले बच्चे को लेकर बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि घर में अब सारी बातें सिर्फ ग्रैंडचाइल्ड पर हो रही हैं

अपडेटेड Mar 01, 2025 पर 6:49 PM
Story continues below Advertisement
हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अथिया-राहुल किस दिन पेरेंट्स बनने वाले हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अथिया के पिता सुनील शेट्टी भी नाना बनने को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अथिया-राहुल किस दिन पेरेंट्स बनने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने चंदा कोचर के पॉडकास्ट में बताया कि उनके घर में इस समय सबसे बड़ी चर्चा जल्द आने वाले बच्चे की है।

सुनील शेट्टी ने बताया कब आएगा बेबी

सुनील शेट्टी ने कहा, " अब घर में हर बात बच्चे के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। हम किसी और चीज पर बात भी नहीं करना चाहते।" उन्होंने यह भी बताया कि पूरा परिवार अप्रैल में बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सुनील के इस बात से साफ हो गया है कि अथिया और केएल राहुल का बेबी अप्रैल में आने वाला है। एक्टर ने डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।


अथिया को लेकर सुनील ने क्या कहा

सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी और अपनी पत्नी के प्रेग्नेंसी ग्लो बारे में बात करते हुए दोनों की काफी तारीफ की। सुनील ने कहा, महिलाएं हमेशा ही खूबसूरत लगती थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के वक्त वह और ज्यादा सुंदर लगती है। एक्टर ने कहा जब उनकी माना शेट्टी जब प्रेग्नेंट थीं तो वह बहुत ज्यादा खूबसूरत दिख रही थी और अब वही बात उन्हें अथिया में भी दिखती है। उन्होंने कहा, मैं अथिया को जब भी देखता हूं तो मुझे वह सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है।

कब हुई थी शादी

बता दें 2024 में अथिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने बच्चे के जन्म की तारीख सीक्रेट थी। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक छोटे से समारोह में शादी की। अब यह कपल अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहा है।

इस फिल्म में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी की कई फिल्में आने वाली हैं। सुनील शेट्टी "सिकंदर", "नादानियां", "वेलकम टू द जंगल" और "केसरी वीर" में नजर आएंगे हैं। वहीं अथिया शेट्टी को आखिरी बार "मोतीचूर चकनाचूर" और "गो नोनी गो" में देखा गया था। अथिया के क्रिकेटर पति केएल राहुल की बात करें तो वह अभी दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे हैं।

Govinda-Sunita: गोविंदा संग तलाक की खबरों पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।