टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने के लिए मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। हिना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये बात शेयर की है। 36 साल की एक्ट्रेस ने प्राइवेसी की मांग करते हुए एक नोट शेयर किया और अपने फैंस के साथ शेयर किया कि उन्होंने पहले ही अपना इलाज शुरू कर दिया है।
उन्होंने अपने नोट में लिखा था, “हालिया अफवाह को लेकर मैं, मुझसे प्यार करने वाले और मेरी परवाह करने वाले सभी लोगों के साथ कुछ अहम समाचार शेयर करना चाहती हूं। मुझे स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हूं।"
उन्होंने आगे लिखा, ''मैं इस दौरान आपके सम्मान और प्राइवेसी की मांग करती हूं। मैं आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। अब जब मैं इस सफर पर आगे बढ़ूगी, तो आपके व्यक्तिगत अनुभव और सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखेंगे।"
हिना ने कहा, "मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ, पॉजिटिव रहती हूं। हमें विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से मैं इस चुनौती पर विजय पा लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें।"
रोहन मेहरा और अंकिता लोखंडे जैसे इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने भी पोस्ट पर कमेंट किया।
हिना ने हाल ही में 'शिंदा शिंदा नो पापा' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल भी थे। उन्हें अमेजन मिनीटीवी शो 'नामाकूल' में भी देखा गया था।
क्या होता है ब्रेस्ट कैंसर?
स्तन कैंसर (Breast Cancer) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें असामान्य ब्रेस्ट सेल कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। अगर ध्यान न दिया जाए, तो ट्यूमर पूरे शरीर में फैल सकता है और घातक हो सकता है।
ब्रेस्ट, छाती के ऊपर या बगल में गांठ या सूजन
त्वचा में बदलाव, जैसे सिकुड़न या गड्ढे पड़ना
ब्रेस्ट के रंग में बदलाव होने, जैसे ब्रेस्ट लाल या सूजी हुई दिख सकती है
निप्पल में बदलाव, उदाहरण के लिए ये अंदर की ओर खिंच गया है (उल्टा हो जाना)
निप्पल के आसपास दाने या पपड़ी जमना
किसी भी निप्पल से असामान्य लिक्विड निकलना
ब्रेस्ट के साइज या शेप में बदलाव होना